भारत

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने वॉशिंगटन में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भेंट की। यह व्हाइट हाउस में इस बैठक के दौरान प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। दोनों पक्षों ने व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों, रक्षा सहयोग और क्वाड ढांचे पर जोर देते हुए भारत-अमेरिका साझेदारी की समीक्षा की।

भारत में अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर भी बैठक में उपस्थित थे। उन्‍होंने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि चर्चा रचनात्मक और भविष्य के अनुकूल हुई। उन्होंने यह भी कहा कि विदेश मंत्री रुबियो के अगले महीने भारत आने की संभावना है।

इससे पहले, विक्रम मिसरी ने अमरीका के उपविदेश मंत्री एलिसन हुकर से भी भेंट की। उन्होंने पिछले वर्ष दिसंबर में आयोजित विदेश कार्यालय परामर्श के बाद से द्विपक्षीय एजेंडा पर हुई प्रगति की समीक्षा की। बैठक में पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों और आपसी हित के अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

डॉ. जयशंकर ने वॉशिंगटन में प्रमुख रणनीतिक विशेषज्ञों और विचारकों से भी बातचीत की। चर्चा में भारत-अमरीका संबंधों की वर्तमान स्थिति और भविष्य की दिशा के साथ-साथ वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रमों तथा ऊर्जा, खाद्य और आर्थिक सुरक्षा पर उनके प्रभाव पर केंद्रित रही।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री धन–धन्य कृषि योजना का आज एक वर्ष पूरा हुआ

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना की…

14 मिनट ago

रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए और तीन सौ से अधिक घायल हुए

सऊदी अरब में रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे…

16 मिनट ago

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिन का यह धार्मिक…

20 मिनट ago

उत्तर रेलवे ने कहा- आज सभी रेल सेवाएं सामान्य समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि आज सभी रेलगाडि़यां अपने निर्धारित…

23 मिनट ago

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज

भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर…

40 मिनट ago

दिल्ली में हुई घटनाओं को लेकर OHCHR कार्यालय की चिंताएं निराधार, देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप अनुचित: भारत

भारत ने कहा है कि दिल्ली में कल हुई घटनाओं को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार…

41 मिनट ago