झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन कल रांची में आयोजित एक समारोह में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी, शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा सहित अन्य नेता मौजूद थे।
इस अवसर पर चंपई सोरेन ने कहा कि वह आदिवासी पहचान और इसके अस्तित्व को बचाने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से घुसपैठ के कारण प्रदेश का संथाल परगना क्षेत्र खतरे में आ गया है। चंपई सोरेन ने कहा कि घुसपैठ ने राज्य की जनसांख्यिकी बदल दी है।
झारखंड का भी विकास और बांग्लादेश से घुसपैठ निश्चित रूप से रुकेगी। पार्टी तय करेगी कि हमें किस तरह का काम मिलता है, हम उसे ईमानदारी से पूरा करेंगे।
चंपई सोरेन ने बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा दे दिया था। चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के अनुभवी नेता और राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रहे शिबू सोरेन के लंबे समय तक सहयोगी रहे।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…