भारत

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने केवीआई क्षेत्र के प्रदर्शन और खादी महोत्सव, 2024 की तैयारियों की समीक्षा की

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा अक्टूबर, 2024 में आयोजित किए जाने वाले खादी और ग्रामोद्योग (केवीआई) क्षेत्र के प्रदर्शन और खादी महोत्सव, 2024 पर एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक का आयोजन देश में खादी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के सचिव, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एआरआई) के संयुक्त सचिव, केवीआईसी के सीईओ, और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री ने लोगों को खादी को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन में योगदान के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के कार्यान्वयन के बारे में बताया। उन्होंने देश में खादी के व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से इस क्षेत्र में प्रयास करने और व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Editor

Recent Posts

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

4 घंटे ago

एशियन गेम्स 2026 का समापन आज, भारत की ध्वजवाहक निशानेबाज होंगी नीरू धांडा

एशियन गेम्स 2026 का आज समापन होने जा रहा है। समापन समारोह जापान के नागोया…

4 घंटे ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्ष 2026-27 के लिए कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है और इनके नए…

4 घंटे ago

पाकिस्तान से जारी अवैध घुसपैठ पर भारत ने जताया कड़ा विरोध, उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी तलब

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी को तलब किया है। भारत ने पाकिस्तान…

4 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

1 दिन ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

1 दिन ago