भारत

भारतीय तटरक्षक बल के लिए FPV-4 जहाज़ निर्माण की आधारशिला रखने का समारोह और FPV-7 की प्लेट कटाई समारोह संपन्न

भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले गश्ती जहाज़ (एफपीवी) (यार्ड 16504) और एफपीवी-7 (यार्ड 16507) के जहाज़ निर्माण की आधारशिला रखने का समारोह 6 अप्रैल 2026 को मुंबई के मजगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) में आयोजित किया गया।

इन एफपीवी को अत्याधुनिक मशीनरी से सुसज्जित किया जा रहा है, जिसमें एआई आधारित पूर्वानुमानित रखरखाव प्रणाली और बहुउद्देशीय ड्रोन शामिल हैं। इन जहाजों में स्वदेशी घटकों के साथ-साथ मैसूर की त्रिवेणी कंपनी द्वारा निर्मित गियर बॉक्स और एमजेपी इंडिया द्वारा निर्मित वाटर जेट भी शामिल हैं। लगभग 340 टन विस्थापन वाले वाटर जेट से चलने वाले ये एफपीवी तटीय सुरक्षा और कानून प्रवर्तन कार्यों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

एफपीवी-4 की आधारशिला और एफपीवी-7 की आधारशिला ‘आत्मनिर्भर भारत’ की परिकल्पना के अनुरूप की जा रही है। इससे हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय तटरक्षक बल की उपस्थिति में वृद्धि होगी।

Editor

Recent Posts

ट्रंप प्रशासन ने आठ प्रमुख प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग कंपनियों के लिए ग्रीन कार्ड प्रक्रिया पर रोक लगा दी

अमरीका में ट्रंप प्रशासन ने आठ प्रमुख प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग कंपनियों के लिए ग्रीन कार्ड…

21 मिनट ago

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनावों की मतगणना जारी

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा तथा असम की एक लोकसभा सीट पर…

25 मिनट ago

भारत–वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20 क्रिकेट मैच आज शाम रांची में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-ट्वेंटी क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मैच आज…

29 मिनट ago

NTA ने UGC NET दिसंबर 2026 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू किया

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया…

51 मिनट ago

सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय की, कीमतों में 70 प्रतिशत तक की कमी होगी

सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं की आपूर्ति और बिक्री पर लगाए जाने वाले मार्जिन…

1 घंटा ago

हुती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर किए हमले, भारत ने नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया

हूती विद्रोहियों ने कल सऊदी अरब पर नए मिसाइल हमले करने का दावा किया। इन…

1 घंटा ago