खेल

भारत ने नॉटिंघम में पांच मैचों की T20 श्रंखला के पहले मैच में इंग्लैंड को 97 रन से हराया

महिला क्रिकेट में भारत ने पांच टी-ट्वेंटी क्रिकट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में कल रात नॉटिंघम में इंग्‍लैंड को 97 रन से हरा दिया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित बीस ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाए। स्‍मृति‍ मंधाना ने 62 गेंदों में 112 रन की शानदार पारी खेली। टी-20 मैचों में मंधाना का यह पहला शतक है। हरलीन देवल ने भी 43 रन का योगदान किया। इंग्‍लैंड की लॉरन बेल ने तीन विकेट लिए। जवाब में इंग्‍लैंड की पूरी टीम चौदह ओवर और पांच गेंद में 113 रन पर ही सिमट गई। नाट शिवर बेंट ने 42 गेंदों में 66 रन बनाए। भारत की ओर से श्री चरणी ने चार खिलाडियों को आउट किया। स्‍मृति मंधाना को प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

10 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

13 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

13 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

13 घंटे ago