फ़्रांस ने औपचारिक रूप से फ़िलिस्तीन को मान्यता दे दी है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने न्यूयॉर्क में इसकी घोषणा की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि फिलिस्तीन को मान्यता देना ही एकमात्र समाधान है, जिससे इस्राइल शांति में रह सकेगा। राष्ट्रपति मैक्रों ने इस निर्णय को हमास की हार बताया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र से पहले ऐसा करने वाला फ्रांस नया पश्चिमी देश बन गया है।
इस बीच, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंन्यामिन नेतन्याहू ने ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया द्वारा फिलिस्तीन को मान्यता देने का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिलिस्तीन को मान्यता देना आतंक को बडा इनाम देने जैसा है।
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता बिलों में "एलपीजी शुल्क", "गैस सरचार्ज" और "ईंधन…
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के बजटीय सहयोग से…
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देश में कोविड के बाद लगभग एक…
लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक वित्त…
पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी है।…