भारत

भारत की कार्रवाई से घबराया हुआ पाकिस्तान अब फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं को फैलाने के लिए डिजिटल स्पेस का सहारा ले रहा

भारत की कार्रवाई से घबराया हुआ पाकिस्तान अब फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं को फैलाने के लिए डिजिटल स्पेस का सहारा ले रहा है। पाकिस्तान अपनी जीत की झूटी ख़बरे दे रहा है जो, दुनिया के सामने तथ्‍यों को तोड-मरोड कर पेश करने और जनता की धारणा में हेर-फेर करने विकृत करने के लिए जानबूझकर किए गए उसके प्रयासों को दर्शाता है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि पाकिस्तान किस तरह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा है।

लगातार भारत से मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्‍तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। प्रोप्‍गेंडा में माहिर इस्‍लामाबाद सोशल मीडिया पर भ्रामक और फर्जी वीडियो और तस्‍वीरों के जरिए भारत के खिलाफ लगातार दुष्‍प्रचार फैला रहा है। सोशल मीडिया में पाकिस्‍तान ने एक पुराने वीडियो को वायरल करके दावा किया है कि उसने नियंत्रण रेखा पर 20 राज बटालियन की एक चौकी को तबाह कर दिया। ये पूरी तरह से गलत बयानी है क्‍योंकि ऐसी कोई भी सेना की टुकड़ी भारत में नहीं है। झूठ बोलने में माहिर पाकिस्‍तान ने अगस्‍त 2021 में काबुल एयरपोर्ट पर हुए एक विस्फोट की तस्‍वीर के जरिए झूठ फैलाने का प्रयास किया। जिसमें उसने जम्मू एयरफोर्स बेस पर धमाके का दावा किया है। भारत के खिलाफ ऑनलाइन चलाए जा रहे झूठे अभियान में पाकिस्‍तान ने एक और वीडियों के जरिए गुजरात के हजीरा पोर्ट पर हमले का दावा किया। जबकि ये वीडियो एक तेल के टैंकर में हुए विस्फोट का है। इन हरकतों से साफ है कि दुनिया में आतंक का प्रयाय बन चुके पाकिस्‍तान ने झूठ बोलकर अपनी बची कुची विश्‍वसनीयता भी खो दी है और वह पूरी तरह से हताश हो चुका है।

श्रोताओं, पाकिस्तान सोशल मीडिया पर भारत के विरूद्ध दुष्प्रचार फैलाने के लिए कई झूठी और भ्रामक खबरों का सहारा ले रहा है, इसलिए ऐसे समय में हर जानकारी की सावधानीपूर्वक जांच करना बेहद महत्वपूर्ण है। यदि आपको कोई संदिग्ध सामग्री मिलती है, जो विशेषकर भारतीय सशस्त्र बलों या फिर मौजूदा स्थिति से संबंधित कोई जानकारी हो, तो आपको इसकी सूचना पीआईबी फैक्ट चेक को अवश्‍य देनी चाहिए। आप ऐसी जानकारी को व्हाट्सएप नंबर 8 7 9 9 7 1 1 2 5 9 और ईमेल आईडी -social media @pib.gov.in पर भी साझा कर सकते हैं।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

7 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

9 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

9 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

9 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

9 घंटे ago