भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) और कृषि, मत्स्य पालन एवं वानिकी विभाग (डीएएफएफ), ऑस्ट्रेलिया ने 24 सितंबर 2025 को एफएसएसएआई मुख्यालय, नई दिल्ली में खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
समझौता ज्ञापन पर एफएसएसएआई के सीईओ रजित पुन्हानी और ऑस्ट्रेलिया के डीएएफएफ के प्रथम सहायक सचिव टॉम ब्लैक ने हस्ताक्षर किए।
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्थायी साझेदारी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो खाद्य सुरक्षा के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह समझौता ज्ञापन सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान, ज्ञान साझा करने, आयात प्रक्रियाओं और क्षमता निर्माण पहलों सहित अन्य तकनीकी सहयोग के माध्यम से खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करेगा।
दोनों पक्षों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह समझौता ज्ञापन मजबूत संस्थागत संबंधों को बढ़ावा देगा तथा दोनों देशों में खाद्य सुरक्षा मानकों को आगे बढ़ाने में योगदान देगा।
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता बिलों में "एलपीजी शुल्क", "गैस सरचार्ज" और "ईंधन…
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…