अंतर्राष्ट्रीय

जी-20 नेताओं ने रियो दी जनेरियो घोषणा पत्र को अपनाया जलवायु परिवर्तन और यूक्रेन तथा पश्चिम-एशिया में युद्ध रोकने पर पहल की अपील की

जी-20 देशों ने ब्राजील में 19वें शिखर सम्‍मेलन में रियो दी जिनेरियो घोषणा-पत्र को अंगीकृत किया है। इसरो में जलवायु परिवर्तन और यूक्रेन तथा पश्चिम एशिया में युद्ध को समाप्‍त करने के लिए पहल की अपील की गई है। घोषणा-पत्र का उद्देश्‍य विश्‍व की प्रमुख चुनौतियों का समाधान करना और टिकाऊ तथा समावेशी विकास को बढावा देना है। घोषणा पत्र कल रात जारी किया गया।

इस वर्ष का जी-20 घोषणा पत्र सतत विकास, जलवायु परिवर्तन, वैश्विक स्वास्थ्य, आर्थिक सुधार और बहुपक्षीयता के भविष्य पर ज़ोर डालता है। इसमें जी-20 देशों ने संकल्प लिया कि 2050 तक नेट-जीरो एमिशन लक्ष्य को हासिल किया जाएगा, साथ ही विकासशील देशों को स्वच्छ ऊर्जा के ट्रांजिशन में मदद की जाएगी। इसमें संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है, जिसमें गरीबी, लिंग समानता और सार्वभौमिक शिक्षा तथा स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच सुनिश्चित करना शामिल है। घोषणा पत्र में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के सुधार की आवश्यकता पर जोर डाला गया है, ताकि विकासशील देशों को राहत और जलवायु अनुकूलन के लिए वित्तीय सहायता मिल सके। यह घोषणा पत्र वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए बहुपक्षीय कूटनीति के महत्व को फिर से स्थापित करता है और समावेशी और सतत वैश्विक भविष्य की दिशा में एक ठोस कदम है।

Editor

Recent Posts

भारत ने विश्व बैंक द्वारा सिंधु जल संधि पर गठित मध्यस्थता न्यायालय के फैसले को पूरी तरह से खारिज किया

भारत ने विश्व बैंक द्वारा सिंधु जल संधि पर गठित मध्यस्थता न्यायालय के फैसले को…

5 घंटे ago

भारत के संचार नेटवर्क की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए संचार विभाग ने 14 स्वदेशी क्वांटम उत्पादों का अनावरण किया

भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र,…

5 घंटे ago

NCSC ने तरनतारन मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए पाँच दिनों में कार्रवाई और रिपोर्ट की सिफारिश की

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC), के अध्यक्ष किशोर मकवाना की अध्यक्षता में आज तरनतारन, पंजाब…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने बिश्केक में 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिश्केक में 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में…

5 घंटे ago

MoSPI ने पंजाब के थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के साथ एक शोध अध्ययन करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने भारत में मासिक उपभोग खर्च हेतु एक पूर्वानुमानित…

5 घंटे ago