भारत

G7 Summit: प्रधानमंत्री मोदी ने एशिया, लैटिन अमरीका और विशेषकर अ‍फ्रीका के विकासशील देशों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एशिया, लैटिन अमरीका और विशेषकर अ‍फ्रीका के विकास शील देशों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया है। कल इटली में जी 7 शिखर सम्‍मेलन में उन्‍होंने कहा कि भारत की अध्‍यक्षता में अफ्रीकी संघ को जी 20 की स्‍थायी सदस्‍यता दिया जाना भारत के लिए सम्‍मान की बात थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के अपुलिया में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और जापान के प्रधानमंत्री फुकिमों किशिदा के साथ बैठक की। ​प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री के साथ रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की और रक्षा औद्योगिक सहयोग को और बढ़ाने की आशा व्‍यक्‍त की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत वर्ष 2070 तक कार्बन उत्‍सर्जन से पूर्ण मुक्ति के लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने की ओर अग्रसर है। उन्‍होंने भारत के मिशन लाइफ का जिक्र करते हुए विश्‍व पर्यावरण दिवस पर उनके द्वारा शुरु किये गए प्‍लांट फॉर मदर यानी एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने की अपील की।

Editor

Recent Posts

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

40 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्रालय और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने भारतीय वायु सेना के लिए पर्वतीय रडारों के लिए 1950 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

आत्मनिर्भर भारत और मेक-इन-इंडिया के तहत भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के…

1 घंटा ago

दुबई तट पर ईरान के ड्रोन हमले में कुवैत का तेल टैंकर क्षतिग्रस्त

दुबई तट पर ईरान के ड्रोन हमले में कुवैत का तेल टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया…

2 घंटे ago

असम में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांगजनों के लिए घर से मतदान प्रक्रिया शुरू

असम में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांगजनों के लिए घर…

2 घंटे ago

कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग द्वारा सरकारी अधिकारियों के तबादलों को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज की

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग द्वारा बड़ी संख्या में प्रशासनिक और…

2 घंटे ago