Categories: बिज़नेस

वित्‍तीय वर्ष 2026-27 के लिए सकल घरेलू उत्‍पाद की वृद्धि दर 6.8% से 7.1% तक रहने का अनुमान

भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था तेल संकट और पश्चिम एशिया संघर्ष के झटकों का सामना करने के लिए मजबूत स्थिति में है। वित्‍तीय वर्ष 2026-27 के लिए सकल घरेलू उत्‍पाद की वृद्धि दर 6.8 से 7.1 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है।

भारतीय स्‍टेट बैंक की शोध रिपोर्ट के अनुसार भारत, वैश्विक अनिश्‍चतता के मौजूदा दौर में, पिछले वित्‍तीय वर्ष की 7.6 वृद्धि दर के साथ मजबूत स्थिति में है।

मुद्रा स्‍फीति चार दशमलव पांच प्रतिशत और वित्‍तीय घाटा 4.5 से 4.6 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है। संभावित अल-नीनो का असर आर्थिक गतिविधि पर पड़ने की आशंका है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार बैंकिंग सेक्‍टर स्थिर बना रहेगा।

रिपोर्ट में पश्चिम एशिया संघर्ष से उभरी चुनौतियों का भी उल्‍लेख है। इससे कृषि, सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम और आपूर्ति श्रृंखला पर असर पड़ा है लेकिन वैश्विक मूल्‍य श्रृंखला और वित्‍तीय सेवाओं में भारत के लिए अवसर बढ़े हैं।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

2 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

2 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

2 घंटे ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

2 घंटे ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

2 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

2 घंटे ago