भारत और अमरीका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण की बातचीत आज फिर शुरू होगी। यह वार्ता 22 अप्रैल तक वाशिंगटन में होगी।
वाणिज्य विभाग में अपर सचिव दर्पण जैन भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। सीमा शुल्क और विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी बातचीत में शामिल होंगे। वार्ता का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर शुल्कों में बदलावों के बीच उसकी रूपरेखा की समीक्षा करना है। अमरीकी शुल्कों में बदलावों के बाद दोनों देशो के प्रस्तावित समझौते के फिर आकलन के लिए यह वार्ता महत्वपूर्ण है।
अमरीका की सुप्रीम कोर्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आपात आर्थिक शक्ति अधिनियम के तहत लागू शुल्क हटाए जाने के बाद अमरीका ने सभी देशों से आयात पर दस प्रतिशत का अस्थायी टैरिफ 24 फरवरी से एक सौ पचास दिनों के लिए लागू किया था। अमरीकी टैरिफ नियमों में बदलावों को देखते हुए दोनों पक्ष समझौते की रूपरेखा की समीक्षा करना चाहेंगे।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा…
नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…
विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…
राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…
सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…