भारत

जनरल मनोज पांडे थल सेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए

जनरल मनोज पांडे चार दशक से अधिक की अवधि की विशिष्ट सेवाएं देने के बाद आज थल सेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनका कार्यकाल उच्च स्तर पर युद्ध की तैयारी, परिवर्तन की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने के अतिरिक्त आत्मनिर्भरता पहलों के प्रति उनके दृढ़ प्रयासों के लिए याद रखा जाएगा।

थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) रहते हुए जनरल मनोज पांडे ने उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर सैन्य परिचालन तैयारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने मुख्यतः जम्मू और कश्मीर, पूर्वी लद्दाख और उत्तर पूर्व में अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया और सभी रैंकों की परिचालन तैयारियों और मनोबल का ध्यान रखा।

जनरल मनोज पांडे ने पांच अलग-अलग स्तंभों के तहत प्रौद्योगिकी अवशोषण पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारतीय सेना के समग्र परिवर्तन की पहल की। इन प्रौद्योगिकी पहलों के तहत महत्वपूर्ण प्रगति की गई, जो भारतीय सेना को एक आधुनिक, स्फूर्तिमान, अनुकूलक और प्रौद्योगिकी-सक्षम भविष्य के सैन्य-बल के रूप में मार्गदर्शन करती रहेगी।

‘आत्मनिर्भरता’ पहल के तहत स्वदेशी हथियारों और उपकरणों के अनुकूलन पर उनके प्रयासों ने भारतीय सेना के लिए चिरस्थायी निरंतरता का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने मानव संसाधन विकास पहलों को गति प्रदान की, जिसने सेवारत कर्मियों, उनके परिवारों और सेवानिवृत सैनिक समुदाय के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला।

उनके सीओएएस के कार्यकाल में, उन्होंने द्विपक्षीय/बहुपक्षीय अभ्यास, सेमिनार और चर्चाओं को बढ़ावा दिया। उनके मार्गदर्शन में, दक्षिण एशिया और इंडो-पैसिफिक में सुरक्षा चुनौतियों का व्यापक विश्लेषण करने के लिए चाणक्य रक्षा संवाद की स्थापना की गई। इसके अलावा, उन्होंने इंडो-पैसिफिक आर्मी चीफ्स कॉन्फ्रेंस (आईपीएसीसी) के संचालन और साझेदार देशों के साथ वार्षिक अभ्यास के स्तर और इसकी सीमाओं को बढ़ाने के माध्यम के द्वारा सैन्य कुटनीति पर विशेष बल दिया।

जनरल मनोज पांडे की चार दशक से अधिक की सैन्य यात्रा की शुरूआत राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से हुई। उन्हें दिसंबर 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स ( दि बॉम्बे सैपर्स ) में कमीशन मिला। उन्होंने विभिन्न परिचालन स्थितियों में महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण कमांड और स्टाफ नियुक्तियाँ कीं।

उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विमानन क्षेत्र में रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉल सुविधा के लिए सिंगापुर के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और सिंगापुर के बीच…

12 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने नागपुर में महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन ‘स्वयंसिद्धा राष्ट्रीय सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के…

12 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने यवतमाल में स्वर्गीय श्री जवाहरलाल दरड़ा की आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के यवतमाल स्थित प्रियदर्शिनी सहकारी सूत गिरणी में…

12 घंटे ago

यूरिया के लिए राष्ट्रीय निवेश नीति (NIPU)-2026 के अंतर्गत देश में स्थापित किए जाएंगे 6 नए यूरिया संयंत्र; यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र…

12 घंटे ago

कैबिनेट ने 16वें वित्त आयोग चक्र (वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31) के लिए 1,141 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ डाक परिचालन योजना को जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमण्‍डल ने 16वें वित्त आयोग चक्र के दौरान…

14 घंटे ago