भारत

नौसेना प्रमुख चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर बांग्लादेश पहुंचे

भारतीय नौसेना के प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी 1 से 4 जुलाई, 2024 तक जारी रहने वाली चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर बांग्लादेश पहुंचे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करना और नौसेना सहयोग के लिए नए रास्ते तलाशना है। नौसेना प्रमुख ढाका में अपने बांग्लादेशी समकक्ष एडमिरल एम नजमुल हसन के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और साथ ही वो 4 जुलाई, 2024 को चटगांव में बांग्लादेश नौसेना अकादमी (बीएनए) में निर्धारित पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करेंगे।

इस यात्रा के दौरान, नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी बांग्लादेश के थल सेनाध्यक्ष जनरल वकर-उज-जमान, बांग्लादेश के वायु सेनाध्यक्ष एयर मार्शल हसन महमूद खान, लेफ्टिनेंट जनरल मिजानुर रहमान शमीम (प्रधान स्टाफ ऑफिसर, सशस्त्र बल डिवीजन) और बांग्लादेश सरकार के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय विचार-विमर्श भी करेंगे। नौसेना प्रमुख ढाका स्थित राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज में प्रतिभागियों को संबोधित भी करेंगे और कुछ प्रमुख रक्षा प्रतिष्ठानों का दौरा भी करेंगे।

भारत और बांग्लादेश के बीच नौसेना सहयोग पारंपरिक रूप से मजबूत रहा है, जिसमें पोर्ट कॉल के माध्यम से परिचालन संबंधी बातचीत, द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के साथ-साथ क्षमता निर्माण, क्षमता वृद्धि और प्रशिक्षण पहल शामिल हैं। भारतीय नौसेना प्रमुख की इस यात्रा से दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच मैत्री के मजबूत संबंध और सशक्त होंगे।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

2 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

2 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

2 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

2 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

2 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

2 घंटे ago