जर्मनी ने घोषणा की है कि अमेरिका के फैसले के बाद यूक्रेन की सेनाएं रूस के अंदर जर्मनी द्वारा भेजे गए हथियारों का उपयोग कर सकती हैं। जर्मनी ने कहा है कि यूक्रेन अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप रूस के अंदर वैध सैन्य ठिकानों पर हमला कर सकता है। जर्मनी सरकार के प्रवक्ता स्टीफन हेबेस्ट्रेइट ने कहा है कि यह कदम सहयोगी देशों की सहमति पर आधारित है।
इससे पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को अमेरिका द्वारा उपलब्ध कराए गए हथियारों से रूस के सैनिक ठिकानों पर हमला करने की अनुमति दे दी है।
दूसरी ओर, रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने चेतावनी दी कि रूस के खिलाफ उपयोग होने वाले सभी सैन्य उपकरण और हथियार नष्ट कर दिए जाएंगे।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…
ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…
बांग्लादेश में मतगणना जारी है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी 13वें राष्ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…
भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…
भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और पुडुचेरी सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…