बिज़नेस

वैश्विक रेटिंग एजेंसी-फिच ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत का सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि अनुमान बढाकर 7.4 प्रतिशत किया

वैश्विक रेटिंग एजेंसी-फिच ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत का सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी वृद्धि अनुमान बढाकर 7 दशमलव 4 प्रतिशत कर दिया है। उपभोक्‍ता खर्च में बढोतरी और हाल के जीएसटी सुधारों से बेहतर आर्थिक माहौल बनने को इसका प्रमुख कारण बताया गया है। संशोधित दर पहले के 6 दशमलव 9 प्रतिशत के अनुमान से अधिक है।

फिच रेटिंग्‍स ने कहा है कि भारत में निजी उपभोक्ता खर्च में वृद्धि विकास का प्राथमिक इंजन बना हुआ है। यह भी बताया गया है कि कारोबारी माहौल में सुधार, सशक्‍त वास्तविक आय लाभ, बेहतर उपभोक्ता भावना तथा वस्‍तु और सेवा कर में सुधारों से लाभ काफी बढा है। रेटिंग्‍स एजेंसी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए अनुमान लगाया है कि भारत की वृद्धि दर घटकर 6 दशमलव 4 प्रतिशत होगी, जिसमें घरेलू मांग का सर्वाधिक योगदान होगा। फिच ने अगले वर्ष भारतीय रुपये के मजबूत होने का भी संकेत दिया है और कहा है कि यह 87 रुपये प्रति डॉलर के आसपास रहेगा।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

2 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

2 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

2 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

2 घंटे ago