बिज़नेस

भारत सरकार ने राजस्थान और कर्नाटक से 4.5 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा निकासी के लिए 13,595 करोड़ रुपये की नवीन पारेषण योजनाओं को स्वीकृति दी

भारत सरकार ने राजस्थान और कर्नाटक से 9 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा निकासी के लिए नई अंतरराज्यीय पारेषण प्रणाली (आईएसटीएस) योजनाओं को स्वीकृति दी है। इन योजनाओं का कार्यान्वयन टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) मोड के माध्यम से किया जाएगा। ये योजनाएं वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का अंग हैं, इसमें 200 गीगावाट ऊर्जा पहले से ही जुड़ी हुई है।

अनुमोदित योजनाओं का संक्षिप्त विवरण:

  1. राजस्थान अक्षय ऊर्जा क्षेत्र (आरईजेड) की बिजली निकासी योजना राजस्थान से 4.5 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी करेगी। इसमें फतेहगढ़ परिसर से 1 गीगावाट, बाड़मेर परिसर से 2.5 गीगावाट और नागौर (मेड़ता) परिसर से 1 गीगावाट बिजली निकासी सम्मिलित है। यह बिजली उत्तर प्रदेश के मैनपुरी क्षेत्र, फतेहपुर और उरई को हस्तांतरित की जाएगी। इस योजना की कार्यान्वयन अवधि दो वर्ष की है। इसकी लागत लगभग 12,241 करोड़ रुपये है।
  2. कर्नाटक की सिस्टम सुदृढ़ीकरण योजना कोप्पल क्षेत्र और गडग क्षेत्र से 4.5 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी करेगी। इस योजना का कार्यान्वयन जून 2027 तक होगा। इसकी लागत लगभग 1,354 करोड़ रुपये है।
Editor

Recent Posts

भारत ने आज जापान एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्‍वर्ण पदक जीते

भारत ने आज जापान एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्‍वर्ण पदक जीते…

41 मिनट ago

भारत और कतर ने भारत में 10 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता की प्रगति की समीक्षा की

भारत और कतर ने भारत में 10 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता लागू करने, भारत…

42 मिनट ago

नेपाल में लगातार बारिश के कारण उत्तरी बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 200 से अधिक गांव प्रभावित

नेपाल के गंडक बेसिन और बिहार में हो रही लगातार बारिश से बिहार में गंडक…

46 मिनट ago

सरकार ने यात्री वाहनों के लिए नए कॉर्पोरेट औसत ईंधन दक्षता मानदंड अधिसूचित किए

सरकार ने यात्री वाहनों के लिए नए कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल इकॉनमी-सीएएफई नियम अधि‍सूचित कर दिए…

49 मिनट ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विपणन सीजन 2027-28 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने विपणन…

52 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी 1 अक्टूबर को भारत मंडपम में यूपीएससी के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अक्टूबर, 2026 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…

57 मिनट ago