भारत

सरकार ने विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन-वेव्स 2025 से पहले क्रिएटर्स इकोनॉमी के लिए एक अरब डॉलर के कोष की घोषणा की

सरकार ने विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन-वेव्स 2025 के अंतर्गत क्रिएटर अर्थव्यवस्था के लिए एक अरब डॉलर के कोष की घोषणा की है। कल नई दिल्‍ली में वेव्‍स-2025 पर एक उच्‍चस्‍तरीय सत्र को संबोधित करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि पहली मई से 4 मई तक मुंबई में होने वाला यह कार्यक्रम क्रिएटर समुदाय को एक मंच प्रदान करेगा।

क्रिएटर इकोनॉमी के लिए वन बिलियन डॉलर का फंड क्रिएट किया जाएगा, जो कि इस पूरे वेव्‍स समिट का एक बहुत बड़ा इस प्रोग्राम को आगे ले जाने के लिए होगा, दैट इज़ फर्स्‍ट। सेकंड, कुछ ही समय पहले कैबिनेट ने अप्रूव किया था, इंडियन इंस्‍टिट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्‍नोलॉजीस-आईआईसीटी। पहला आईआईसीटी बनेगा मुम्‍बई में। कैबिनेट में अप्रूवल के बाद में अब पहले आईआईसीटी को स्‍टैब्लिश करने के लिए 391 करोड़ रुपये सेंक्‍शन हो गए हैं। वो सब चीजें आने वाले दिनों में की जाएंगी।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के इस सत्र का उद्देश्य वेव्स 2025 से पहले अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को शामिल करना था। इस अवसर पर विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा कि वेव्स मीडिया और मनोरंजन उद्योग के लिए चर्चा, सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम करेगा।

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

5 घंटे ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

5 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

5 घंटे ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

6 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

6 घंटे ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

6 घंटे ago