बिज़नेस

सरकार ने अजय भादू को सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया

भारत सरकार ने वाणिज्य विभाग में अपर सचिव अजय भादू को 3 मार्च, 2025 से सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। वह वाणिज्य विभाग में अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के अतिरिक्त यह भूमिका भी संभालेंगे।

सरकारी खरीद के लिए भारत के सबसे बड़े ई-मार्केटप्लेस जीईएम के सीईओ के रूप में उनकी नियुक्ति ऐसे महत्वपूर्ण समय पर हुई है, जब यह प्लेटफॉर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) द्वारा संचालित अगली पीढ़ी के डिजिटल मार्केटप्लेस में परिवर्तित हो रहा है। वर्तमान में, जीईएम ने 4.58 लाख करोड़ रूपये का सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) दर्ज किया है, जो साल-दर-साल 28.65 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

गुजरात कैडर के 1999 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अजय भादू को शहरी बुनियादी ढांचे के विकास सहित विविध क्षेत्रों में नीति निर्माण और कार्यान्वयन में दो दशकों से अधिक का अनुभव है।

अजय भादू को अगस्त 2024 में वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। इससे पहले, उन्होंने भारत के चुनाव आयोग में उप चुनाव आयुक्त के रूप में कार्य किया। उनके व्यापक करियर में भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के संयुक्त सचिव के रूप में कार्यकाल और गुजरात मैरीटाइम बोर्ड के सीईओ और राजकोट और वडोदरा नगर निगमों के आयुक्त जैसी नेतृत्वकारी भूमिकाएं भी शामिल हैं। अजय भादू के पास प्रतिष्ठित नेशनल लॉ स्कूल ऑफ़ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से सिविल इंजीनियरिंग और बिजनेस लॉ में मास्टर डिग्री है।

Editor

Recent Posts

कोटा-बून्दी एयरपोर्ट का हुआ शिलान्यास, प्रधानमंत्री मोदी ने हाड़ौती क्षेत्र को दी बधाई

बहुप्रतीक्षित नए कोटा एयरपोर्ट का भूमि पूजन शनिवार को शंभुपुरा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,…

8 घंटे ago

INS तरंगिणी श्रीलंका नौसेना के सी राइडर्स के साथ समुद्री प्रशिक्षण के लिए कोलंबो पहुंची

भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण जहाज आईएनएस तरंगिणी 06 मार्च 2026 को श्रीलंका नौसेना के…

8 घंटे ago

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश और गुजरात में लू चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश और गुजरात में लू…

9 घंटे ago

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होगा

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च से शुरू होगा। सत्र के पहले…

9 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में प्रचंड जीत की ओर; 165 में से 36 सीटें जीती 83 पर आगे

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में प्रचंड जीत की ओर…

9 घंटे ago

अमरीका ने इज़राइल को 151 मिलियन डॉलर की हथियार बिक्री को मंजूरी दी

पश्चिम एशिया में सैन्‍य संघर्ष के आठवें दिन भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अमरीका-इस्राएल…

9 घंटे ago