बिज़नेस

सरकार ने संजय मल्होत्रा ​​को आरबीआई का 26वां गवर्नर नियुक्त किया

केंद्र सरकार ने राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ​​को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का 26वां गवर्नर नियुक्त किया। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मल्होत्रा ​​के नाम को मंजूरी दे दी है। उन्हें 11 दिसंबर से तीन साल के लिए आरबीआई गवर्नर नियुक्त किया गया है।

राजस्थान कैडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी मल्होत्रा, शक्तिकान्त दास की जगह लेंगे। दास का कार्यकाल मंगलवार यानी 10 दिसंबर, 2024 को समाप्त हो रहा है। मल्होत्रा (56) ​आरबीआई के ​26वें गवर्नर होंगे। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर से कंप्यूटर विज्ञान में स्नातक तथा अमेरिका के प्रिंसटन विश्वविद्यालय से सार्वजनिक नीति में मास्टर डिग्री हासिल की है।

मल्होत्रा ने 33 साल से अधिक के अपने करियर में बिजली, वित्त और कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी और खान सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है। वर्तमान में, वह वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव हैं। इससे पहले, वह वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग में सचिव थे। उनके पास राज्य और केंद्र सरकार के स्तर पर वित्त और कराधान के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है।

उर्जित पटेल के अचानक गवर्नर पद छोड़ने के बाद दास को 12 दिसंबर, 2018 को आरबीआई का 25वां गवर्नर नियुक्त किया गया था। तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था। उनका दूसरा कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो रहा है।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

6 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

8 घंटे ago