भारत

सरकार ने उत्तर प्रदेश में जेवर हवाई अड्डे के पास एक सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित करने की स्‍वीकृति दी

सरकार ने उत्तर प्रदेश में जेवर हवाई अड्डे के पास एक सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित करने की स्‍वीकृति दे दी है। नई दिल्ली में आज सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह इकाई भारत सेमीकंडक्टर मिशन के अंतर्गत एचसीएल और फॉक्सकॉन संयुक्‍त रूप से स्थापित करेंगे।

उन्होंने कहा कि संयंत्र को प्रति माह 20 हजार वेफर्स के लिए डिजाइन किया गया है। अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि इसकी डिजाइन आउटपुट क्षमता 36 मिलियन यूनिट प्रति माह है। उन्होंने कहा कि जेवर में नई सेमीकंडक्टर इकाई में 39 अरब रुपये का निवेश किया जाएगा।

अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि पांच सेमीकंडक्टर इकाइयों का पहले से ही निर्माण जारी है। उन्‍होंने कहा कि इस छठी सेमीकंडक्‍टर इकाई के साथ, भारत रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर उद्योग को विकसित करने की अपनी यात्रा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि 270 शैक्षणिक संस्थानों और 70 स्टार्टअप में विद्यार्थी और उद्यमी नए उत्पादों के विकास के लिए विश्व स्तरीय नवीनतम डिजाइन प्रौद्योगिकियों पर काम कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

2 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि…

8 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा…

11 मिनट ago

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न हुआ

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन के…

14 मिनट ago

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

2 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

2 घंटे ago