भारत

मौसम विभाग ने देश के पूर्वी, पश्चिमी, मध्‍य और पूर्वोत्‍तर क्षेत्रों में वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन के दौरान देश के पूर्वी, पश्चिमी, मध्‍य और पूर्वोत्‍तर क्षेत्रों में मध्‍यम से तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। 17 मई तक पंजाब, हरियाणा, उत्‍तराखंड, राजस्‍थान, कोंकण, गोवा, महाराष्‍ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीपों में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा का अनुमान है।

विभाग ने आज अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले दो दिनों के दौरान महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र और सिक्किम में भी बारिश होने की संभावना है।

विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों के दौरान उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान में लू चलने की संभावना है। गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश में आज और बिहार तथा उडीसा में कल उमस भरी गर्मी रहने की संभावना है।

इस बीच राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में दिन के समय आज तेज हवाएं चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

Editor

Recent Posts

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

1 घंटा ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

1 घंटा ago

अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया

अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया…

1 घंटा ago

फ्रांस के कई शहरों में हिंसक झड़पें, बड़े पैमाने पर लूटपाट और आगजनी; बारह सौ से अधिक लोग गिरफ्तार

फ्रांस के कई शहरों में बढ़ती महंगाई के विरुद्ध हुए प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं।…

1 घंटा ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत, 25 घायल

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में कल शाम भगदड़ मचने से 19 लोगों की…

1 घंटा ago