सरकार ने एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक और मल्टीविटामिन सहित 156 दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि एक समीक्षा के बाद पाया गया कि इनसे स्वास्थ्य को खतरा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि इन 156 दवाओं में निश्चित मात्रा में खुराक संयोजन तर्कहीन है। मंत्रालय ने कहा कि इन दवाओं के इस्तेमाल से लोगों को खतरा होने की संभावना है जबकि इनके सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं।
अधिसूचना में कहा गया है कि सरकार और ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (डीटीएबी) की एक विशेषज्ञ समिति द्वारा की गई जांच के बाद यह निर्णय लिया गया है।
मंत्रालय ने बताया कि डीटीएबी ने इन संयोजनों के दावों को सही नहीं पाया और यह मानते हुए फैसला लिया कि इनसे मरीज को फायदे के स्थान पर ज्यादा नुकसान है।
छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…
गुजरात विधानसभा ने कल सात घंटे से अधिक चली बहस के बाद बहुमत से समान…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…
सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…