बिज़नेस

सरकार ने सोने, चांदी के आभूषणों के निर्यात पर शुल्क वापसी दरों में कटौती की

सरकार ने सोने और चांदी के आभूषणों के निर्यात पर शुल्क वापसी दरों (ड्राबैक दरों) में आधे से अधिक की कटौती की है। राजस्व विभाग ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। आम बजट में इन कीमती धातुओं के आयात शुल्क में उल्लेखनीय कमी की गई थी, जिसका समायोजन करने के लिए उक्त कटौती की गई। सोने के आभूषणों के निर्यात पर शुल्क वापसी दर को शुद्ध सोने की मात्रा के 704.1 रुपये प्रति ग्राम से घटाकर 335.5 रुपये प्रति ग्राम कर दिया गया है।

चांदी के आभूषणों और चांदी की वस्तुओं की दर को घटाकर शुद्ध चांदी की मात्रा के 4,468 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया है। शुल्क वापसी योजना निर्यात की जाने वाली वस्तुओं पर चुकाए गए आयात शुल्क और आंतरिक करों को वापस करती है। बजट में सोने और चांदी पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया गया था।

भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा कि बजट में सोने और चांदी पर शुल्क कम किए जाने के कारण सोने और चांदी के आभूषणों पर शुल्क वापसी कम कर दी गई है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जुलाई के दौरान रत्न और आभूषण निर्यात 7.45 प्रतिशत घटकर 9.1 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने लोगों को व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह दी

गृह मंत्रालय ने लोगों को व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह…

15 घंटे ago

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

15 घंटे ago

NHAI की बैरियर-रहित MLFF शुल्क प्रणाली ने चालू टोल प्लाज़ाओं पर कुल टोल राजस्व में 19.84 प्रतिशत की वृद्धि की

देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रहण प्रणाली को बदलते हुए, मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) तकनीक के…

15 घंटे ago

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। भारत के…

17 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री ने अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच नई साप्ताहिक रेल सेवा को रवाना किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज नई दिल्ली से वीडियो…

17 घंटे ago

भारत और नेपाल ने आज विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और नेपाल ने आज विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर…

17 घंटे ago