बिज़नेस

सरकार ने वस्त्र उद्योग की शानदार प्रतिक्रिया के बाद उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

उद्योग हितधारकों से प्राप्त मजबूत और उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए सरकार ने वस्त्र उद्योग के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के लिए आवेदन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

अगस्त 2025 में आवेदन के हालिया आमंत्रण के दौरान एमएमएफ परिधान, एमएमएफ वस्त्र और तकनीकी वस्त्र क्षेत्र से 22 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं।

सरकार संभावित निवेशकों को योजना से लाभ प्राप्त करने का एक और अवसर प्रदान कर रही है।

वस्त्र उद्योग की इस योजना के अंतर्गत और अधिक निवेश करने की इच्छा के आधार पर वस्त्र उद्योग के लिए पीएलआई योजना हेतु आवेदन विंडो पुनः खोली जा रही है। यह पीएलआई वस्त्र योजना के अंतर्गत देश में वस्त्र उत्पादों के विनिर्माण के कारण बढ़ते बाजार और उत्पन्न विश्वास का परिणाम है। आवेदन विंडो 24.09.2021 को अधिसूचित पीएलआई वस्त्र योजना और 28.12.2021 को जारी पीएलआई वस्त्र योजना दिशानिर्देशों में निर्धारित समान नियमों और शर्तों पर खोली जा रही है, जिन्हें समय-समय पर संशोधित किया गया है।

योजना के लिए आवेदन विंडो 30 सितंबर, 2025 तक उसी ऑनलाइन पोर्टल पर खुली रहेगी, जिसका यूआरएल https://pli.texmin.gov.in/ है। आवेदन विंडो बंद होने के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अब तक पीएलआई योजना के तहत 28,711 करोड़ रुपये के प्रतिबद्ध निवेश के साथ 74 भागीदार कंपनियों को लाभार्थियों के रूप में चुना गया है। ये निवेश एमएमएफ मूल्य श्रृंखला में सम्पूर्ण वस्त्र उत्पादों के निर्माण को प्रोत्साहित करेंगे।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

8 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

8 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

8 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

11 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

11 घंटे ago