केंद्र सरकार ने 100 मिलीग्राम से अधिक निमेसुलाइड युक्त सभी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राजपत्र अधिसूचना में कहा है कि यह कदम औषधि तकनीकी सलाहकार बोर्ड के परामर्श से उठाया गया है।
इसे औषधि और सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 की धारा 26ए के अन्तर्गत प्रतिबंधित किया गया है। इस अधिसूचना में बताया गया कि निमेसुलाइड युक्त सभी दवाओं का उपयोग स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है। इसमें कहा गया है कि निमेसुलाइड के सुरक्षित विकल्प बाजार में उपलब्ध हैं।
निमेसुलाइड एक नॉनस्टेरॉइडल सूजनरोधी दवा है। इसका उपयोग तीव्र दर्द के उपचार में किया जाता है।
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी…
सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने और देश की अर्थव्यवस्था, बाज़ारों और…
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक…