देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण को इस वर्ष 30 जून तक बढ़ा दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि मार्च माह के दौरान घरेलू, वाणिज्यिक, छात्रावास, मेस और कैंटीन सहित 31 लाख से अधिक कनेक्शनों को गैसयुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, 27 लाख से अधिक नए कनेक्शन दिए गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि 1 मार्च से औसतन प्रतिदिन 5 लाख से अधिक घरेलू एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए हैं।
सरकार ने आश्वासन दिया है कि देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और पीएनजी का पर्याप्त भंडार है। इसके साथ ही राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से सही जानकारी प्रसारित करने का आग्रह किया गया है।पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि 28 फरवरी से अब तक 57 लाख से अधिक यात्री स्वदेश लौट चुके हैं। क्षेत्र भर में स्थित दूतावास चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। भारतीय समुदाय, संघों, संगठनों और कंपनियों के साथ नियमित संपर्क बनाए हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
सर्वोच्च न्यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…
भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…