सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र दिखाने पर एलपीजी वितरक-काउंटर पर ये सिलेंडर उपलब्ध होंगे। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि आपूर्ति बढ़ाने के बाद 23 मार्च से पांच किलो के लगभग छह लाख साठ हजार सिलेंण्डरों की बिक्री हुई है। इन सिलेंडरों की कीमत बाजार दर पर रखी गई है और इनकी खरीद के लिए किसी पते के प्रमाण की आवश्यकता नहीं है।
मंत्रालय ने बताया कि एलपीजी वितरण केन्द्र पर इन सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। चार अप्रैल को 51 लाख से अधिक घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति की गई और कुल मांग के 95 प्रतिशत की ऑनलाइन बुकिंग हुई। सरकार ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईंधन की निर्बाध आपूर्ति, सुरक्षित समुद्री परिवहन और भारतीय नागरिकों की मदद के लिए व्यापक उपाय किए जा रहे हैं।
मंत्रालय ने जोर दिया कि पेट्रोल, डीज़ल या रसोई गैस की देश में कोई कमी नहीं है और घबराहट में खरीद की जरूरत नहीं है। इस बीच सरकार पाइप लाइन से प्राकृतिक गैस की आपूर्ति का दायरा भी बढ़ा रही है। जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए भी सख्त निर्देश दिए गए हैं।
भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को कल तक होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोलने पर,…
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…
भारतीय ध्वज वाले एल पी जी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ ने ईरान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कल ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग्शी और कतर के…
सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी…