भारत

सरकार ने औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से मूल प्रमाण पत्र जारी करने के लिए डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ किया

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले वैधानिक निकाय, राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने एक डिजिटल पोर्टल का विकास और संचालन शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से खेती किए जाने वाले औषधीय पौधों तक पहुंच और लाभ साझाकरण से संबंधित छूट की मांग करने वाले हितधारकों को मूल प्रमाण पत्र इलेक्ट्रॉनिक रूप से जारी किया जा सकेगा।

यह पोर्टल आवेदन प्रक्रिया और मूल प्रमाण पत्र जारी करने के लिए एक संपूर्ण ऑनलाइन प्रणाली के रूप में कार्य करता है। प्रमाण पत्र https://absefiling.nbaindia.in/ से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

2023 को लोकसभा में 25 जुलाई 2023 और राज्यसभा में 1 अगस्त 2023 को विधेयक पारित होने के बाद जैविक विविधता (संशोधन) अधिनियम बना था। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 2024 और 2025 में जैविक विविधता नियमों को अधिसूचित किया था।

संशोधित अधिनियम के प्रावधानों को क्रियान्वित करने और आयुष क्षेत्र, बीज क्षेत्र और अनुसंधान संस्थानों सहित सभी हितधारक समूहों की प्रक्रियात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मंत्रालय ने जैविक विविधता नियमों को अधिसूचित किया था।

संशोधित नियमों में निर्दिष्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से औषधीय पौधों की खेती के लिए मूल प्रमाण पत्र इलेक्ट्रॉनिक रूप से जारी करने का प्रावधान है।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज माओवादी संगठन के एक शीर्ष नेता पापा राव समेत कुल 18 माओवादियों ने समर्पण किया

छत्तीसगढ़ में आज माओवादी संगठन के एक शीर्ष नेता पापा राव समेत कुल 18 माओवादियों…

1 मिनट ago

बांग्लादेश में मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्‍तान द्वारा निहत्थे लोगों की हत्‍या की स्‍मृति में आज नरसंहार दिवस

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्‍तान द्वारा निहत्थे लोगों की हत्‍या की स्‍मृति में आज…

3 मिनट ago

अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्‍त करने के लिए 15 सूत्री योजना का प्रस्‍ताव भेजा, ईरान का कई खाड़ी देशेां पर हमला जारी

अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्त करने और उसके परमाणु कार्यक्रम को खत्‍म करने के…

7 मिनट ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैश्विक संकट के बीच कृषि क्षेत्र की स्थिरता सुनिश्चित करने हेतु उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने निवास पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक…

10 मिनट ago

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने लैक्रोस टीमों से 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का लक्ष्य रखने आह्वान किया

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बुधवार को रियाद में आयोजित…

14 मिनट ago

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

7 घंटे ago