भारत ने कहा है कि एक अरब 40 करोड़ भारतीयों के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना केन्द्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उद्देश्यपूर्ण बाजार स्थितियों और बदलते अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों के मद्देनजर सीमित ऊर्जा स्रोत पर नहीं बल्कि इसके विविध स्रोतों पर ध्यान देना, सरकार की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भारत के सभी कदम इसी को ध्यान में रखते हुए लिये गये हैं और आगे भी लिये जाएंगे।
वेनेजुएला के तेल के बारे में प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि वेनेजुएला ऊर्जा क्षेत्र में भारत का दीर्घकालिक साझेदार रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 तक वेनेजुएला कच्चे तेल के मामले में भारत के प्रमुख ऊर्जा स्रोतों में एक रहा है, जो प्रतिबंध लगाए जाने के बाद जारी नहीं रह सका। वेनेजुएला से आयात वर्ष 2023-24 में फिर शुरू हुआ जिसे बाद में प्रतिबंधों के दुबारा लागू होने के कारण फिर से रोकना पड़ा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत के सार्वजनिक उपक्रमों की वेनेजुएला की राष्ट्रीय तेल कंपनी के साथ साझेदारी रही है और वर्ष 2008 से वेनेजुएला में उनकी उपस्थिति है। भारत अपनी नीति के अनुरूप किसी भी कच्चे तेल के नये आपूर्ति विकल्पों के वाणिज्यिक फायदों की तलाश में रहेगा जिसमें वेनुजुएला भी शामिल है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी…
डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…
निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…
केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…
सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…
भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…