सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की एक प्रशिक्षु अधिकारी पूजा खेडकर की उम्मीदवारी और उनके अन्य ब्यौरों की जांच के लिए एक सदस्यीय समिति गठित की है। पूजा खेडकर पर एक प्रशासनिक सेवक के रूप में अपने अधिकारों के कथित दुरूपयोग के विवाद पर यह जांच की जा रही है। कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने घोषणा की है कि एक अपर सचिव स्तर के अधिकारी की नेतृत्व वाली यह समिति दो सप्ताह के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।
यह जांच सुश्री खेडकर के आचरण और शिक्षा से संबंधित आरोपों के परिदृश्य में की जा रही है। सुश्री खेडकर महाराष्ट्र काडर की 2023 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें संघ लोक सेवा आयोग-यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक में आठ सौ 41वां स्थान प्राप्त हुआ था। सुश्री खेडकर अपनी निजी ऑडी कार का इस्तेमाल लाल-नीली बीकन लाइट और वीआईपी नम्बर प्लेट के साथ करने पर हाल ही में विवाद में पड गईं। उन्होंने कथित रूप से ऐसी सुविधाओं की मांग की जो प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए नहीं होती हैं।
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…