भारत

सरकार ने प्याज के भंडार का न्यूनतम सुनिश्चित खरीद मूल्य बढ़ाकर 1,580 रुपये प्रति क्विंटल किया

सरकार ने प्याज के भंडार का न्यूनतम सुनिश्चित खरीद मूल्य 1,270 रुपये से बढ़ाकर 1,580 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। संशोधित न्यूनतम सुनिश्चित खरीद मूल्य राज्य सरकारों के अनुरोध पर किया गया है, जो आज से लागू हो गया है। इस संबंध में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में उपभोक्ता मामलों के विभाग, भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह बैठक गुणवत्ता वाले प्याज भंडार की प्रभावी खरीद को सुविधाजनक बनाने और किसानों को बेहतर लाभ सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की गई थी।

Editor

Recent Posts

भारत और म्यांमार ने पहली त्रि-सेवा संयुक्त एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की

भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता…

4 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित किया

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से…

5 घंटे ago

रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष रेलगाड़ियां चला रहा

रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष…

5 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने सात राज्यों में SIR के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं करा पाने वाले मतदाताओं दिया एक और मौका

निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं…

5 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया।…

6 घंटे ago

सरकार ने 2026-27 के लिए OMSS (D) के तहत चावल की बिक्री का लक्ष्य 25 LMT से दोगुना करके 50 LMT किया

भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही…

6 घंटे ago