राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज तीन दिन के दौरे पर सिक्किम पहुंचीं। उन्होंने ऑर्किडेरियम और नामग्याल इंस्टीट्यूट ऑफ तिब्बतोलॉजी का दौरा किया। राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने ऑर्किडेरियम में राष्ट्रपति का स्वागत किया। ऑर्किडेरियम विशेष रूप से तैयार किया गया, जलवायु-नियंत्रित विवैरियम या ग्रीनहाउस है, जिसे ऑर्किड के पौधों को उगाने और प्रदर्शित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ऑर्किडेरियम में राष्ट्रपति ने राज्य की समृद्ध पारिस्थितिक और पुष्प विरासत को देखा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल नाथुला दर्रे का दौरा करेंगी और सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। अपने दौरे के अंतिम दिन, वह सिक्किम पुलिस को ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडियाज़ पुलिस कलर’ पदक प्रदान करेंगी। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने वाला सिक्किम देश का 15वां राज्य बन जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ स्लोवाकिया के व्यापार और…
डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी), जो डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी), इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रातिस्लावा स्थित राष्ट्रपति भवन में स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी…
फीफा विश्व कप में केप वर्दे की टीम ने प्रबल दावेदार स्पेन को शून्य-शून्य से…
अमरीका में दक्षिणी कैलिफोर्निया के मोजावे स्थित अमरीकी वायु सेना के अड्डे से उड़ान भरने…
सरकार ने अपनी नवीनतम समीक्षा में डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर…