सरकार ने तेल निर्यात पर उत्पाद शुल्क में परिवर्तन किया है। पेट्रोल के निर्यात पर तीन रुपये प्रति लीटर का विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाया गया है। डीजल के निर्यात पर यह शुल्क 23 रुपये से घटाकर 16 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर कर दिया गया है। विमान ईंधन पर भी इसे 33 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 16 रुपये कर दिया। संशोधित दरें आज से 15 दिन तक लागू रहेंगी। घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा उत्पाद शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है।





