सिक्किम आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है। राज्य 16 मई 1975 को आधिकारिक रूप से भारत में शामिल हुआ था। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन गंगतोक के मनन केंद्र में राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद उपराष्ट्रपति की यह पहली सिक्किम यात्रा है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और पूवोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी भाग लेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सिक्किम के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि सिक्किम इस वर्ष अपना 50वां राज्य स्थापना दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के विकास में सिक्किम के योगदान का अत्यंत महत्व है और हम इसकी सराहना करते हैं। प्रधानमंत्री ने 50वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के दौरान सिक्किम की अपनी हालिया यात्रा को याद करते हुए कहा कि वे राज्य के लोगों के स्नेह और प्रेम से अत्यंत अभिभूत हुए।




