भारत

सरकार ने प्याज की पर्याप्त उपलब्धता के लिए बफर स्टॉक से बिक्री शुरू की

सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की नियंत्रित और लक्षित बिक्री शुरू कर दी है। उपभोक्ता मामलों के विभाग की सचिव निधि खरे ने आज नई दिल्ली के कृषि भवन से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए प्याज की खुदरा बिक्री वाले वाहनों को रवाना किया।

सरकार के मूल्य स्थिरीकरण बफर स्टॉक का प्याज 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर एन.सी.सी.एफ, नेफेड और केंद्रीय भंडार के बिक्री केंद्रों तथा दिल्ली में मोबाइल वैन के माध्यम से बेचा जा रहा है। निधि खरे ने कहा कि सरकार हर वर्ष यह सुनिश्चित करती है कि प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी होने पर खुदरा हस्तक्षेप के माध्यम से लोगों को रियायती दर पर प्याज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि देश में प्याज के उत्पादन या उपलब्धता की कोई कमी नहीं है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अनुसार, आने वाले महीनों में घरेलू मांग पूरी करने के लिए प्याज की उपलब्धता पर्याप्त है। वर्ष 2025-26 में प्याज का उत्पादन 307 लाख मीट्रिक टन से अधिक रहने का अनुमान है।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

10 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

11 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

11 घंटे ago