बैंक ई-नीलामी के माध्यम से प्राप्त बिक्री मूल्य को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय सेवा विभाग ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) से उनके ई-नीलामी प्लेटफ़ॉर्म को फिर से डिज़ाइन करने का अनुरोध किया था। प्लेटफ़ॉर्म “ई-बीकेरे” को 28 फरवरी, 2019 को लॉन्च किया गया था। बैंकों की परिसंपत्तियों की लिस्टिंग और नीलामी को और अधिक सुव्यवस्थित करने के लिए, 03 जनवरी, 2025 को “बैंकनेट” नामक एक नया ई-नीलामी पोर्टल शुरू किया गया था।
बैंकनेट पोर्टल की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:
बैंकनेट पोर्टल को पारदर्शिता बढ़ाने और गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) मामलों के निपटान की प्रक्रिया को गति देने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। अत्याधुनिक तकनीक का लाभ उठाकर और स्वचालित केवाईसी टूल, सुरक्षित भुगतान गेटवे और बैंक-सत्यापित संपत्ति शीर्षकों को एकीकृत करके यह प्लेटफ़ॉर्म संपत्ति नीलामी प्रक्रिया में उच्च स्तर की पारदर्शिता सुनिश्चित करता है।
सार्वजनिक क्षेत्र के सभी 12 बैंक और भारतीय दिवाला एवं शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) देश भर में संपत्तियों की सूचीकरण और नीलामी के लिए इस मंच का उपयोग कर रहे हैं।
यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
विदेश मंत्रालय ने समान क्षेत्रफल वाले विश्व मानचित्र को लेकर भारत का रुख स्पष्ट किया…
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गोवा की राजधानी पणजी में राज्य…
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स…
भारतीय वायु सेना की सारंग हेलिकॉप्टर प्रदर्शन टीम, अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 8…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज गुवाहाटी में गीता नगर कॉलेज (पूर्व में कन्या महाविद्यालय…
पंजाब के ताप विद्युत संयंत्रों में बिजली उत्पादन में कमी का कारण केंद्र से कोयले…