विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम के उन्नत संस्करण को जारी किया है। मंत्रालय ने बताया कि इस कार्यक्रम में भारत के नागरिकों और विदेश में रहने वालों के लिए पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम, वैश्विक पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम और ई-पासपोर्ट शामिल हैं।
मंत्रालय ने कहा कि इस वर्ष 26 मई को शुरू किया गया पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम देश के सभी 37 पासपोर्ट कार्यालयों, इससे जुड़े 93 पासपोर्ट सेवा केंद्रों और 450 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में सफलतापूर्वक लागू किया गया।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले महीने की 28 तारीख को वैश्विक पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम दुनिया भर के भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में शुरू किया गया था। यह कार्यक्रम पासपोर्ट सेवाओं से जुड़े सभी हितधारकों को जोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें दक्षता, पारदर्शिता और उपयोगकर्ता सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए। इस…
भारतीय नौसेना के पोत (आईएनएस) त्रिशूल ने अपनी जारी परिचालन तैनाती के तहत 9 नवंबर,…
8वां भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (इमनेक्स-26) 10 से 14 नवंबर 2026 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया…
मूडीज़ रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात का दौरा करेंगे। वे 13 नवंबर…
दूरसंचार विभाग (डीओटी) देश के ग्रामीण, दूर-दराज और कम सुविधा वाले इलाकों में डिजिटल अंतर…