भारत

सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए 12 मिनट की विज्ञापन समय-सीमा समाप्त की

सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए 12 मिनट की विज्ञापन समय-सीमा हटाने का निर्णय लिया है। टेलीविजन के लिए विज्ञापन अवधि की सीमा वर्ष 2006 में केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 के तहत लागू की गई थी। तब से लेकर अब तक टीवी प्रसारण क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं। वर्ष 2006 में केवल 62 टीवी चैनल थे, जिनकी संख्या वर्तमान में बढ़कर 900 से भी अधिक हो गई है।

उस समय, टीवी चैनलों के प्रसारण का मुख्य माध्यम केबल टीवी एनालॉग प्रणाली पर आधारित था और इसकी प्रसारण क्षमता सीमित थी, जिससे उपभोक्ताओं के पास बहुत सीमित विकल्प उपलब्ध थे। केबल टीवी क्षेत्र के पूर्ण डिजिटलीकरण के बाद, डीटीएच, केबल टीवी, हिट्स (HITS) और आईपीटीवी सहित सभी टीवी वितरण प्लेटफॉर्म अब डिजिटल हो चुके हैं। ये प्लेटफॉर्म वर्तमान में 300 से 500 या उससे अधिक चैनलों का प्रसारण कर रहे हैं, जो उपभोक्ताओं की विविध आवश्यकताओं को पूरा करते हैं और उन्हें अधिक विकल्प प्रदान करते हैं। परिणामस्वरूप, बाजार की स्थितियों में अब पर्याप्त प्रतिस्पर्धा मौजूद है।

टीवी प्रसारण क्षेत्र में हुए परिवर्तनों को देखते हुए, विज्ञापन की अवधि से संबंधित प्रावधानों पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता महसूस की गई। भारत में यह क्षेत्र विज्ञापन पर अत्यधिक निर्भर है, चाहे कोई चैनल ‘पे’ (पैसे देकर देखा जाने वाला) हो या ‘फ्री-टू-एयर’ (निःशुल्क)। इसके अलावा, पारंपरिक टीवी चैनलों और डिजिटल मीडिया के बीच समान अवसर का अभाव था, क्योंकि डिजिटल मीडिया पर विज्ञापन की सीमा से जुड़ा ऐसा कोई नियम लागू नहीं है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का मानना है कि टीवी उद्योग के भीतर और टीवी उद्योग तथा डिजिटल मीडिया के बीच बाजार में पर्याप्त प्रतिस्पर्धा मौजूद है। सरकार ने निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुनिश्चित करने के लिए विज्ञापन अवधि की सीमा हटाने का निर्णय लिया है।

यह निर्णय राजपत्र (गजट) में केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 में संशोधन की अधिसूचना की तिथि से प्रभावी होगा।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए ‘लोइटर म्यूनिशन सिस्टम’ की खरीद के लिए 1,577 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए ‘लोइटर म्यूनिशन सिस्टम’, गोला-बारूद और अन्य आवश्यक उपकरणों…

40 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; कहा- 2047 तक विकसित भारत बनकर रहेगा

देश आज 80वां स्‍वाधीनता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ऐतिहासिक लाल…

46 मिनट ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 80वें स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। अपने…

14 घंटे ago

राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंज़ूरी दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर रक्षा बलों और केंद्रीय…

14 घंटे ago

रेल मंत्री ने आनंद विहार और उधना स्टेशनों पर यात्री होल्डिंग एरिया के कार्य की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली स्थित रेल भवन से आनंद विहार…

14 घंटे ago

NHAI ने शीतकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम 2026-27 और टर्म इंटर्नशिप कार्यक्रम 2027 के लिए नामांकन शुरू किया

भावी पेशेवरों के विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई)…

14 घंटे ago