भारत

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए ‘लोइटर म्यूनिशन सिस्टम’ की खरीद के लिए 1,577 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए ‘लोइटर म्यूनिशन सिस्टम’, गोला-बारूद और अन्य आवश्यक उपकरणों की खरीद के उद्देश्य से टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और निबे प्राइवेट लिमिटेड के साथ दो अनुबंध किए हैं। इस सौदे पर लगभग 1,577 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन अनुबंधों पर 14 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए।

लोइटर म्यूनिशन सिस्टम एक महत्वपूर्ण हथियार प्रणाली है, जिसे भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंटों की क्षमता बढ़ाने और उसकी समग्र परिचालन प्रभावशीलता को मजबूत करने के लिए शामिल किया जा रहा है। इस प्रणाली की खरीद फास्ट ट्रैक प्रक्रिया के तहत ‘बाय (इंडियन)’ श्रेणी में की जा रही है। इससे न केवल सेना की परिचालन क्षमताओं में वृद्धि होगी, बल्कि भारतीय रक्षा उद्योग की विनिर्माण क्षमता और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह सौदा भारतीय रक्षा उद्योग को आधुनिक, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे देश की स्वदेशी रक्षा विनिर्माण क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगी।

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

1 घंटा ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

2 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

2 घंटे ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

2 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

2 घंटे ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

2 घंटे ago