संसद के दोनों सदन आज विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के कारण बाधित रहे। हंगामे के बीच राज्यसभा को पहले दोपहर 2 बजे तक और फिर कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा को पहले दोपहर 1 बजे और फिर दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित किया गया।
इससे पहले विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने आज संसद परिसर में एक प्रमुख भारतीय व्यापारिक समूह के खिलाफ कथित रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वे इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग कर रहे थे। अन्य विपक्षी दल भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
उधर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेताओं से अमरीका स्थित जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन के साथ उनके कथित संबंधों पर सवाल उठाया है। संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर सफाई देनी चाहिए और अपने नेता की जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन के साथ कथित सांठगांठ के बारे में बताना चाहिए।
यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू…
क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मुकाबला…
भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपना समर्थन दोहराया है।…
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के…
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी की पांच विधानसभा सीटों तथा असम की एक लोकसभा सीट…
भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो और तत्कालीन सचिव (एमओईएफसीसी), तन्मय कुमार ने नई…