इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि डिजिटल निजी डेटा संरक्षण नियमों को अंतिम रूप दे दिया गया है और आने वाले दिनों में इन्हें जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने इंडिया ए.आई इम्पैक्ट समिट 2026 का लोगो जारी करते हुए कहा कि इसकी रूपरेखा तय करने के लिए तीन हजार से अधिक परामर्श किए गए।
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत में अभी 38 हज़ार से अधिक ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट-जीपीयू हैं और निकट भविष्य में इनकी संख्या बढेगी। उन्होंने कहा कि पांच सौ से अधिक डेटा और एआई लैब के विस्तार से समावेशी विकास, व्यापक प्रौद्योगिकी तथा एआई और इलेक्ट्रॉनिकी में वैश्विक नेतृत्व संभव होगा। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत अगले वर्ष एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और विभिन्न देशों के शासनाध्यक्ष इसमें भाग लेंगे।
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज अमरीका के वाशिंगटन में रक्षा खरीद और रखरखाव के…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ शौर्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस…
केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल चार दिन की यात्रा पर आज भूटान पहुंचे। उनकी यात्रा…
आईपीएल क्रिकेट में रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस ने देल्ही कैपिटल्स को सिर्फ़ एक रन…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पश्चिम एशिया क्षेत्र में कई सप्ताह के संघर्ष को समाप्त…
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी- आई.ए.ई.ए. के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रोसी ने तमिलनाडु के कल्पक्कम में…