केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि फसलों की लागत और खुदरा कीमतों के बीच भारी असमानता को दूर करने के लिए समिति गठित करेगी। नई दिल्ली में कृषि सम्मेलन में उन्होंने कहा कि जहां किसान 5 रुपये प्रति किलो पर सब्जियां बेचते हैं, वहीं उपभोक्ताओं को 50 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। इस अंतर को कम करने की जरूरत है। शिवराज सिंह चौहान ने अगले महीने ‘कृषि चौपाल’ शुरू करने की योजना की भी घोषणा की। इसका उद्देश्य कृषि अनुसंधान में प्रयोगशाला-से-भूमि अंतर को पाटना है। उन्होंने कहा कि कृषि भारत की आर्थिक रीढ़ है और इस क्षेत्र को मजबूत किये बिना कोई भी प्रगति संभव नहीं है।
केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा…
भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन के…
महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…