श्रीलंका ने अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार 17 भारतीय मछुआरों को वापस भेज दिया है। यहां भारतीय मिशन ने यह जानकारी दी। दोनों देशों के मछुआरों को एक-दूसरे के जलक्षेत्र में अनजाने में प्रवेश करने के कारण अक्सर गिरफ्तार किया जाता रहा है।
भारतीय उच्चायोग ने एक पोस्ट में कहा, “17 भारतीय मछुआरों को सफलतापूर्वक वापस भेज दिया गया है और वे तमिलनाडु, भारत के लिए रवाना हो गए हैं।” मछुआरों का मुद्दा द्विपक्षीय संबंधों में एक विवादास्पद विषय रहा है। श्रीलंका नौसेना की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस वर्ष देश की नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए भारतीयों की संख्या बढ़कर 413 हो गई है जबकि 55 नौकाएं जब्त की गई हैं।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइसेंज…
भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुलिश…
भारतीय वायु सेना ने कल आयोजित उद्घाटन समारोह के बाद जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…