भारत

कैबिनेट ने 2025-26 सीजन के लिए कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने विपणन सीजन 2025-26 के लिए कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दी है।

2025-26 सीज़न के लिए कच्चे जूट (टीडी-3 श्रेणी) का एमएसपी, 5,650/- रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। यह अखिल भारतीय स्तर पर उत्पादन की भारित औसत लागत से 66.8 प्रतिशत अधिक की वापसी सुनिश्चित करेगा। विपणन सीजन 2025-26 के लिए कच्चे जूट का अनुशंसित एमएसपी, अखिल भारतीय स्तर पर उत्पादन की भारित औसत लागत से एमएसपी को कम से कम 1.5 गुना निर्धारित करने के सिद्धांत के अनुरूप है, जिसकी घोषणा सरकार द्वारा 2018-19 के बजट में की गयी थी।

विपणन सीजन 2025-26 के लिए कच्चे जूट का एमएसपी, पिछले विपणन सीजन 2024-25 की तुलना में 315/- रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। भारत सरकार ने कच्चे जूट के एमएसपी को 2014-15 के 2400 /-रुपये क्विंटल से बढ़ाकर 2025-26 के लिए 5,650 /- रुपये प्रति क्विंटल किया है, इस प्रकार कच्चे जूट के एमएसपी में 3250/- रुपये प्रति क्विंटल (2.35 गुनी) की वृद्धि दर्ज की गयी है।

2014-15 से 2024-25 की अवधि के दौरान जूट उगाने वाले किसानों को भुगतान की गई एमएसपी राशि 1300 करोड़ रुपये रही, जबकि 2004-05 से 2013-14 की अवधि के दौरान, भुगतान की गई राशि 441 करोड़ रुपये थी।

40 लाख कृषक परिवारों की आजीविका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जूट उद्योग पर निर्भर है। लगभग 4 लाख श्रमिकों को जूट मिलों में और जूट में व्यापार में प्रत्यक्ष रोजगार मिलता है। पिछले साल जूट की खरीद 1 लाख 70 हजार किसानों से की गई थी। जूट के 82% किसान पश्चिम बंगाल के हैं, जबकि शेष जूट उत्पादन में असम और बिहार की हिस्सेदारी 9% (प्रत्येक) है।

भारतीय पटसन निगम (जेसीआई) केंद्र सरकार के नोडल एजेंसी के रूप में मूल्य समर्थन संचालन करना जारी रखेगा और इस तरह के संचालन में, यदि कोई हानि होती है, तो हानि की पूरी प्रतिपूर्ति केंद्र सरकार द्वारा की जाएगी।

Editor

Recent Posts

नीति आयोग ने आज नई दिल्ली में दूसरी वार्षिक “फिसकल हेल्थ इंडेक्स 2026” रिपोर्ट जारी की

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और नीति आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निधि…

8 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव पर आज सदन में चर्चा का जवाब दिया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लोक सभा में लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्तुत…

8 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने सर्गेई लावरोव से पश्चिम एशिया संघर्ष पर भारत के विचार साझा किए

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने आज रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ…

8 घंटे ago

भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट पोत त्रिकंद मॉरीशस की राजधानी और प्रमुख बंदरगाह पोर्ट लुई पहुंचा

भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट पोत त्रिकंद, दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में परिचालन तैनाती…

9 घंटे ago