भारत

सरकार ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण में लगे संस्थानों को राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 के लिए आवेदन आमंत्रित किया

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार योजना लागू करता रहा है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग हर साल 3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर किसी शख्स, संस्थान, संगठन, राज्य/जिला आदि को दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करता है।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए केवल गृह मंत्रालय के पुरस्कार पोर्टल (www.awards.gov.in) पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन आमंत्रित करते हुए राष्ट्रीय/क्षेत्रीय दैनिक समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित किया है। राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार के दिशा-निर्देशों को सरल और कारगर बनाया गया है। यह इस विभाग के वेब पोर्टल – www.depwd.gov.in पर उपलब्ध हैं। इस राष्ट्रीय पुरस्कार का श्रेणी-वार विवरण, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया आदि का विवरण भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

इसके लिए ऑनलाइन नामांकन/आवेदन 15 जून 2024 से शुरू हो गया है और नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2024 है। इस पुरस्कार के लिए आवेदन/नामकरण के संबंध में व्यापक प्रचार के लिए राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकार और अन्य को 24.06.2024 को पत्र भेजे गए हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ द्विपक्षीय बैठक की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के…

2 घंटे ago

अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन किया

अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन किया…

2 घंटे ago

CCI ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर BWP Pte द्वारा बालाजी वेफर्स में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को स्‍वीकृति दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर बीडब्ल्यूपी पीटीई लिमिटेड द्वारा बालाजी वेफर्स प्राइवेट…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का भारत में स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…

22 घंटे ago

भारतीय विमानन कम्‍पनी खाड़ी क्षेत्र में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए आज 58 उड़ान संचालित कर रही है

पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…

22 घंटे ago