insamachar

आज की ताजा खबर

भारत मुख्य समाचार

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिन का यह धार्मिक उत्‍सव माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का प्रतीक है, श्रद्धालु इसे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने आशा व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि कि मां जगदंबा का आशीर्वाद सभी के जीवन में प्रसन्‍नता, शांति, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आएगा।

गुजरात में नवरात्रि के आगमन के साथ ही राज्य के सभी शहर भव्य रास-गरबा समारोह के लिए तैयार हैं। गुजरात में नवरात्रि का यह पर्व पारंपरिक ‘गरबो‘ प्रज्वलित कर, उपवास रखकर, घट स्थापन जैसे विशेष अनुष्ठानों और पारंपरिक रास गरबा नृत्य के साथ उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन, बनासकांठा प्रतिष्ठित अंबाजी मंदिर, पावागढ़ के महाकाली मंदिर और कच्छ के माता ना मढ़ मंदिर सहित राज्य के प्रसिद्ध माताजी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। त्योहारों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, गुजरात पुलिस ने राज्यभर के 22 हजार से अधिक गरबा स्थल पर कड़े प्रबंध किए है। अहमदाबाद से अपर्णा खुंट की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से निखिल कुमार।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *