insamachar

आज की ताजा खबर

Riyadh airport
अंतर्राष्ट्रीय

रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए और तीन सौ से अधिक घायल हुए

सऊदी अरब ने एक बयान में बताया कि हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 309 लोग घायल हुए। मृतकों में चार सऊदी नागरिक और आठ विदेशी नागरिक हैं। विदेशी मृतकों में बांग्लादेश के दो और अमरीका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, फिलिस्तीन तथा सूडान का एक-एक नागरिक शामिल हैं। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बताया कि दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी हवाई हमला हुआ।

शनिवार को रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों का हमला इस हफ्ते का तीसरा हमला था। यह पिछले करीब दस साल में सऊदी अरब पर हुए सबसे घातक हमलों में से एक था। बताया जा रहा है कि सऊदी अरब के अलर्ट सिस्टम से कोई खतरे का अलर्ट जारी नहीं हुआ था। शनिवार को रियाद आने-जाने वाली करीब 260 फ्लाइट्स रद्द होने की खबर है। इस हफ्ते हुए पहले के हमलों में भी लोगों की जान गई थी और एयरपोर्ट पर खड़े सऊदी अरब के एक कमर्शियल विमान को नुकसान पहुंचा था। सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने दम्मम एयरपोर्ट और अल-खर्ज को भी निशाना बनाने की कोशिशों की जानकारी दी है। गठबंधन ने सऊदी क्षेत्र पर हुए इन हमलों का कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *