जीआरएपी के संचालन के लिए सीएक्यूएम उप-समिति ने वर्तमान वायु गुणवत्ता परिदृश्य के साथ-साथ मौसम संबंधी स्थितियों और आईएमडी/आईआईटीएम द्वारा उपलब्ध कराए गए वायु गुणवत्ता सूचकांक के पूर्वानुमान का जायजा लिया।
उप-समिति ने उल्लेख किया कि दिल्ली का औसत एक्यूआई पहले से ही सुधार के संकेत दे रहा है, जो 5 बजे तक 232 तक पहुँच गया है और समय के साथ और सुधार होने की उम्मीद है। आईएमडी/आईआईटीएम के पूर्वानुमान के अनुसार, आज और आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे दिल्ली के कुल एक्यूआई में और सुधार होकर इसे ‘मध्यम’ श्रेणी में लाने में मदद मिलेगी।
समग्र वायु गुणवत्ता परिदृश्य और संबंधित पहलुओं की व्यापक समीक्षा के बाद, उप-समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जीआरएपी के चरण-I के तहत कार्रवाई करने से पहले स्थिति को एक या अधिक दिनों तक देखा जाएगा। उप-समिति आगे के निर्णयों के लिए स्थिति पर कड़ी नजर रखेगी।
कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) द्वारा निर्मित आठ उथले जल के पनडुब्बी-रोधी जहाजों (एएसडब्ल्यू…
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…