भारत

कृतज्ञ राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा

कृतज्ञ राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को उनकी 155वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। देश भर में और विदेश स्थित भारतीय दूतावासों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आज सवेरे बापू की समाधि, राजघाट पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, कई केन्‍द्रीय मंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राजघाट स्थित महात्‍मा गांधी की समाधि पर पुष्‍पांजलि अर्पित की।

राष्‍ट्र आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री को भी उनकी जयंती के अवसर पर स्‍मरण कर रहा है। राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्‍यक्ष, कई केन्‍द्रीय मंत्रियों और लोकसभा में विपक्ष के नेता ने विजयघाट स्थित लाल बहादुर शास्‍त्री की समाधि पर पुष्‍पांजलि अर्पित की।

Editor

Recent Posts

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…

26 मिनट ago

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…

29 मिनट ago

उड़ीसा के नए राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली

उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…

34 मिनट ago

ग्‍वालियर में शीतला माता मंदिर ट्रक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 39 घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…

36 मिनट ago

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

4 घंटे ago